भीरा में नाली निर्माण कार्य का जायजा लेते एसडीएम व तहसीलदार।
पलियाकलां। भीरा में नगर पंचायत की तरफ से हो रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगती देख एसडीएम भड़क गए। उन्होंने ईओ और ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए नोटिस भी जारी किया है।
बृहस्पतिवार की देर शाम एसडीएम कार्तिकेय सिंह व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने भीरा पहुंचकर नाली निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिसमें नाली निर्माण कार्य में मानकविहीन काम होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार व ईओ को फटकार लगाई। साथ ही कार्य फिर से सही ढंग से कराने के निर्देश दिए। घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर एसडीएम ने नोटिस भी जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत में कार्य बेहतर हों इसके लिए निरीक्षण किया जा रहा है। जहां कार्य में कमी हुई वहां ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद