फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टायर फटने पर पेड़ से टकराई स्कार्पियो, बच्ची समेत चार घायल

विज्ञापन
हादसे में टूटी स्कार्पियो। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। शारदा नगर कस्बे में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे टायर फटने से तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। तीन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी इमरान शारदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरिया गए थे। मंगलवार शाम परिजनों के साथ स्कार्पियो से वापस जा रहे थे। शारदानगर चौराहे के पास तेज धमाके के साथ स्कार्पियो का अगला टायर फट गया। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर पलट गई।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन को सीधा कराया और कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रूबी ( 25) पत्नी मोबीन, इमरान (24) पुत्र खुर्शीद, अमीना बानो (35) पत्नी जैनब और एक छोटी बच्ची आसमां ( 6 ) घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसमें तीन अन्य लोगो को मामूली खरोंच लगी है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया, टायर फटने से स्कार्पियो पलटी है। महिला सहित घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें