फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के लिए होगी विज्ञान संगोष्ठी

विज्ञापन
डॉ0दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने, वैज्ञानिक चिंतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति को जागृत करने के उद्देश्य से विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक सहित जनपद स्तर की विज्ञान संगोष्ठी 4 से 8 अगस्त के बीच में संपन्न होगी।
विज्ञापन

हर साल विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की जाती रही है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इस बार विज्ञान संगोष्ठी का विषय श्री अन्न-एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार रखा गया है। संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक सहित जनपद, मण्डल, राज्य पर अलग अलग तिथियों में किया जाएगा। जनपद और ब्लाक स्तर पर इस संगोष्ठी का आयोजन करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित करते हुए चार से आठ अगस्त तक कराने की बात कही गई है।
जनपद स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता बच्चे को मण्डल स्तर के विज्ञान संगोष्ठी में शामिल किया जाएगा। कहा कि जनपद स्तर पर आयोजन के बाद नौ अगस्त को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कहा कि प्रत्येक स्तर की विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले बच्चे को मुख्य विषय पर व्याख्यान अधिकतम छह मिनट का भाषण के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें