खमरिया। मंगलवार सुबह थाना ईसानगर इलाके में भरेहटा के बास ऐरा बाल स्कूल विद्या मंदिर की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस सिसैया से स्कूली बच्चों को विद्यालय लेकर जा रही थी। हादसे में पांच बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, ऐरा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बस सुबह सिसैया चौराहा से बच्चों को लेकर आठ बजे के करीब खमरिया स्कूल के लिए निकली थी। इसी बीच पीलीभीत-बस्ती हाईवे से कुछ दूरी पर भरेहटा मार्ग पर फिसलने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 10 से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में पांच बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में अधिक बच्चे नहीं थे।
सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचकर अपने अपने बच्चों को साथ ले गए। उधर, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से जरूर जानकारी ली। बताया कि बस में सिसैया चौराहा, हसनापुर व कलुआपुर के बच्चे सवार थे। दोपहर बाद बस को वहां से हटवाया गया है।
विद्यालय प्रबंधक मोहन बाबू शर्मा ने बताया कि बच्चों को लेने जा रही बस मोड़ पर बारिश के कारण फिसल गई। दो-तीन बच्चों को मामूली चोट आई थी। अभिभावक, बच्चों को अपने साथ घर ले गए।