फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा केंद्र पर मिला स्कैनर, प्रिंटर और गाइड, केंद्र व्यवस्थापक बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जेडी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को बदल दिया है। दो केंद्रों पर स्कैनन, प्रिंटर और गाइड मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ श्याम किशोर तिवारी ने बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर स्थित शकूर खान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया था। जहां स्कैनर और प्रिंटर दिखाई दिया। पूछने पर केंद्र व्यवस्थापक शराफत खान उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद टीम नवयुग पब्लिक इंटर कॉलेज पड़रियाकलां पहुंची। जहां पर एक कक्ष में 20 से 25 किताबों के अलावा गाइड रखी थी। विज्ञान विषय की भी गाइड मिली। नकल कराए जाने के कोई भी साक्ष्य सीसीटीवी में नहीं मिले। केंद्र व्यवस्थापक लल्लन खान से पूछताछ की गई लेकिन वह भी कोई जवाब नहीं दे पाए।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बताया कि इस तरह की सामग्री मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया है। दूसरे केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें