गोला में खुटार रोड पर एटीएम में लगी आग।
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में बुधवार दोपहर को आग लग गई। लपटें उठतीं देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि पास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन विकराल आग के आगे उनका बस न चला।
सूचना पर पहुंचे फायर स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक एटीएम और उसके अंदर लगे उपकरण जलकर नष्ट हो चुके थे। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर रमाशंकर ने बताया आठ मई को एटीएम में 28 लाख 17 हजार 500 रुपए डाले गए थे। एटीएम से कितना ट्रांजेक्शन हुआ और कितनी धनराशि मौजूद थी, जांच के बाद ही पता चल पाएगा। संवाद