डॉ रामबाबू शुक्ल सम्मान प्राप्त करते हुए
पसगवां। ग्राम डेलपंडरवा में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पर कवि सम्मेलन हुआ।
अतुल मधुकर ने सरस्वती वंदना पेश की। कवि सम्मेलन में अवनीश त्रिवेदी, हास्य कवि विशेष शर्मा, गीतकार विकास मिश्र, अतुल मधुकर, अरविन्द कुमार, जगजीवन मिश्र, श्याम त्रिवेदी पंकज, मयंक मोहन, राघव शुक्ल, हरेन्द्र वर्मा, कवयित्री अंजलि वर्मा, आशीष मिश्र और सतीश शुक्ल ने भी काव्यपाठ किया।
सम्मान प्राप्त कवि डॉ. रामबाबू शुक्ल ने पढ़ा- ''हम शब्दों के साधक हैं गायक नहीं हैं, हम कविता के नायक, खलनायक नहीं हैं। कहें कुछ करें कुछ ये आदत नहीं है, हम कवि हैं कोई सांसद विधायक नहीं हैं।'' सम्मान स्वरूप डॉ. रामबाबू शुक्ल को प्रशस्ति पत्र के साथ दो हजार एक सौ रुपए प्रदान किए गए। वरिष्ठ कवि सतीश शुक्ल की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन का संचालन श्रीकान्त सिंह ने किया।