लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में शुक्रवार को जूनियर बालक और बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक आदि के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, अमन कुमार द्वितीय व कुलदीप तृतीय रहे। वहीं 100 मीटर दौड़ में कपिल, दीपक, रोमिल प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहें। लंबीकूद में विकास, अरमान और रोहिम प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी तरह भाला फेंक में विशाल वर्मा, श्रवण, अरमान प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
पैदलचाल में मोहिनी प्रथम, अनन्या द्वितीय व सौम्या तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में रोली मित्रा प्रथम, प्रतिष्ठा यादव द्वितीय, दीपांजली तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में सरस्वती प्रथम, निलाक्षी द्वितीय व अनन्या तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में सरस्वती प्रथम, शीतल द्वितीय व पलक तृतीय रहे।
लंबी कूद में रोली मित्रा प्रथम, प्रतिष्ठा यादव द्वितीय व दीपांजलि तृतीय रहे। वहीं, गोला फेंक में अनन्या मिश्रा प्रथम, निलाक्षी द्वितीय सौम्या तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि होमगार्ड के जिला कमांडेंट दिनेश कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार भारती, जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार भारती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
दौड़ प्रतियोगिता के लिए तैयार खड़े खिलाड़ी- स्रोत खेल विभाग