लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में तीन दिवसीय 73वीं जनपदीय स्पोर्ट्स फॉर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को 3000, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के कई कॉलेजों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, अभिषेक द्वितीय, जीवेश सिंह तृतीय रहे। सीनियर बालिका में अस्तिमा राज प्रथम, तरन्नुम द्वितीय व मोहनी तृतीय रहीं। जूनियर बालक की 3000 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम, अशोक कुमार द्वितीय और अनुज कुमार तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में पलक प्रथम, शांति देवी द्वितीय और श्वेता तृतीय रहीं।
सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नितिन वर्मा प्रथम, मुअज्जम द्वितीय व धीरज सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में विमला प्रथम, गुरुप्रीत कौर द्वितीय व प्रज्ञा तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की भाला फेंक में अनन्या मिश्रा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, सानिया तृतीय, सीनियर बालक में गौतम प्रथम, विशाल वर्मा द्वितीय और अभिषेक शील तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के दौरान डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र निगम, डॉ. कृष्ण चंद्र मिश्रा, अनिल भारती, श्याममूर्ति शुक्ला, लक्ष्मीशंकर अग्निहोत्री, मुदित मिश्रा, ईशविंदर सिंह अजमानी, मुकुट बिहारी मिश्रा, पारसनाथ वर्मा, गिरीश चंद्र मिश्र, संजीव मिश्रा, विपिन, श्रीवास्तव, राम किशोर सैनी आदि मौजूद रहे।