सावन के अंतिम सोमवार पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुए दीप उत्सव में दीप जलाते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भव्य दीपोत्सव हुआ। मंदिर परिसर हजारों दीपकों से जगमगा उठा। सोमवार शाम पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजन-आरती के बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। आयोजक शिव कुमार वाजपेई और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला ने हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भी आस्था के दीप जलाए। आयोजक शिव कुमार वाजपेई ने बताया कि सावन के हर सोमवार को मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। दीपोत्सव इसी श्रृंखला का हिस्सा था। इस अवसर पर डॉ. कौशल वर्मा, अनुज सिंह, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुनील वाजपेई, संजीव दीक्षित, धीरज बाजपेई, दिनेश तिवारी, रविंद्र कटियार, डॉ. आदर्श दीक्षित और अवनीश मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद