फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संकटा देवी मार्ग छह माह बाद भी अधूरा, रोका गया नाले का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के संकटा देवी मार्ग के दिन अब तक नहीं बहुरे। छह माह बाद भी सड़क निर्माण अधूरा है। इस मार्ग को लखनऊ के हजरतगंज जैसा बनाने का दावा कागजों पर ही दिख रहा है। अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराए बिना एक दिन पूर्व शुरू कराई गई नाले की खोदाई भी रोक दी गई है।
विज्ञापन

संकटा देवी चौराहे से मुख्य बाजार होकर सदर चौराहा आने वाली सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। नगरपालिका ने जनवरी में संकटा देवी मार्ग को लखनऊ के हजरतगंज जैसा बनाने का जिम्मा उठाया था। करीब 55 लाख रुपये की लागत से पहले चरण में बिजली के खंभों को सड़क किनारे शिफ्ट करना और नाला निर्माण कराया जाना था।
जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक इस मार्ग का अधिकांश काम अधूरा है। न तो सड़क सही हुई और न ही नाले का निर्माण पूरा हो सका। मुख्य बाजार की इस सड़क की बदहाल दशा से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। काम कब पूरा होगा, पालिका के जिम्मेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

-
रोका गया नाला खोदाई का काम
संकटा देवी मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराए बिना नगरपालिका ने शनिवार को नाला खोदाई का कार्य शुरू कराया था। नाले की मिट्टी की सड़क पर निकालकर डाल दी गई। रविवार को नाला खोदाई का काम रोक दिया गया है। खोदे गए नाले से निकली मिट्टी और ईंट-रोड़े राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

-
सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। नाला खोदाई का कार्य रोक दिया गया है। अतिक्रमण की समस्या का समाधान होने के बाद ही नाले का कार्य कराया जाएगा।
- संजय कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें