फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होला मोहल्ला समागम में भक्ति रस में डूबी संगत

विज्ञापन
महंगापुर गुरूद्वारे में कीर्तन सुनाते जत्थेदार।
विज्ञापन
- गुरुद्वारा नानक पियाऊं में हुए कार्यक्रम का बुधवार को हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संपूर्णानगर-महंगापुर। गुरुद्वारा नानक पियाऊं में संत बाबा गुरनाम सिंह की अगुवाई में चल रहे तीन दिवसीय होला मोहल्ला गुरमत समागम का बुधवार को समापन हुआ।

पंजाब, दिल्ली, देहरादून, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से आए धर्म प्रचारकों द्वारा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया गया। तीन दिनों तक 24 घंटे लगातार लंगर भी चलता रहा। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य सेवादार संत बाबा गुरनाम सिंह ने बताया कि होला मोहल्ला की शुरूआत 1680 में किला आनंदगढ़ साहिब में गुरु गोविंद सिंह जी ने की थी। इसका उद्देश्य सिखों को तन, मन से मजबूत बनाते हुए उनमें वीरता का जज्बा जगाना था। संत बाबा घोला सिंह ने भी आई हुई संगत का आभार जताया। तीन दिनों तक चलने वाले समागम में आने वाली संगत के लिए गुरुद्वारा में खाने और चाय का लंगर चलने के साथ बाहर से आई संगत को भी लंगर छकाया गया।
विज्ञापन


उधर, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल, गोल्डन फ्लावर स्कूल, हेमकुंड, संधू, मोहम्मदी दून पब्लिक स्कूल की बसों को संगत को लाने और ले जाने के लिए लगाया गया था। इस दौरान तीर्थ सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, बिट्टू सिंह, गुरुद्वारा मैनेजर गुरविंदर सिंह, स्कूल मैनेजर सर्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह आदि का सहयोग रहा। तीनों दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भागीदारी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी।
विज्ञापन




नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांचा गया मरीजों का स्वास्थ्य

तीन दिनों तक चलने वाले समागम में वन बीट मेडिकल ग्रुप भीरा के संस्थापक सरदार बहादुर सिंह की अगुवाई में तीनों दिन नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें महिला चिकित्सक, आंख-कान व नाक के चिकित्सकों के साथ ही अन्य चिकित्सकों ने चेकअप कर दवाएं दीं। रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें