लखीमपुर खीरी। गोला के मुंडा विष्णु निवासी संदीप वर्मा दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। समारोह में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के तीन युवाओं को दिल्ली बुलाया गया है। बागपत के दो और लखीमपुर के एक मात्र संदीप वर्मा हैं।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर से 68 युवाओं को बुलाया गया है। संदीप युवा मंडल सदस्य के रूप में जुड़कर आठ वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संदीप ने मेरा युवा भारत पोर्टल को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता, पंजीकरण कार्य, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मतदाता जागरूकता, खेल कूद प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों को उठाया।
संदीप इससे पहले भी जनवरी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में नासिक महाराष्ट्र में जनपद और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में संदीप ने अपने तीन युवा साथियों के साथ महामहिम राज्यपाल से भी मुलाकात कर युवा नीति पर चर्चा की थी।