फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समर और निमरत को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार

Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में पुरस्कृत खेल प्रतिभाएं। स्रोत आयोजक - फोटो : घी की दुकान पर जांच करने के बाद एकत्रित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: डीआईओ।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के वार्षिक एथलेटिक उत्सव के समापन पर खेल प्रतिभाएं पुरस्कृत की गईं। शनिवार को मार्च-पास्ट से खेलों की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय आयोजन में सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालक वर्ग के समर प्रताप सिंह और बालिका वर्ग में निमरत कौर को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के मैदान में भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, रिले दौड़ 100, 200, 400 एवं 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, वरिष्ठ खिलाड़ी मधुसूदन गिरि, रोहित अग्रवाल और अजय गर्ग ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। अभिभावकों की दौड़ में बलविंदर सिंह प्रथम, सुखदेव सिंह द्वितीय और विद्यालय सेविका श्रद्धा ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें