फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिखावा साबित हो रहा समाधान दिवस, आ रहीं दो-चार शिकायतें

विज्ञापन
फूलबेहड़ थाने में सुनवाई करते सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एसपी गणेश प्रसाद सहा-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर दूसरे और चौथे शनिवार को कोतवाली और थानों पर आयोजित होने वाला समाधान दिवस दिखावा साबित हो रहा है। समाधान दिवस में महज दो चार शिकायतें ही आ रही हैं। इनका भी निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े होते हैं, इसीलिए शिकायतों को राजस्व विभाग को सौंपा जाता है। थाना फूलबेहड़ में हुए थाना समाधान दिवस में सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां राजस्व संबंधी पांच शिकायतें आईं। उधर, धौरहरा कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन सीओ पीपी सिंह की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। जिसमें दो शिकायतों को ही निस्तारित किया जा सका।

तीन में एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
पसगवां। तहसील स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में तीन शिकायतें आई। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया।
विज्ञापन


संपूर्णानगर में आईं कुल पांच शिकायतें
संपूर्णानगर। थाने में शनिवार को कई माह के बाद थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें केवल एक शिकायत का मौके से निस्तारण हो सका। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं थीं। इसमें सभी शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। एक शिकायत का मौके से निस्तारण किया गया है, जबकि बाकी अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें भेजी गई हैं।

खीरी थाने में आईं चार शिकायतें
खीरी टाउन। थाना परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस के मौके पर कुल चार शिकायतें आईं, सभी राजस्व से संबंधित थीं। संबंधित अधिकारी को मौके पर जांच के लिए भेज दिया है।

चार में से दो पुलिस-दो राजस्व विभाग संबंधी शिकायतें
बिजुआ एसओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें आईं। इसमें दो विवाद की थीं, जिन्हें पुलिस भेजकर निस्तारण कराया गया। बाकी दाे राजस्व की थीं। उचौलिया में चार में से दो शिकायतें राजस्व संबंधी थीं। दो पुलिस से संबंधित थी। मोहम्मदी कोतवाली में हुए समाधान दिवस में मारपीट की दो शिकायतें आईं। इसमें एक का निस्तारण कर दिया गया। दूसरी शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें