फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कम उपस्थिति वाले 1276 स्कूलों के सभी शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली के त्योहार को अब महज 10 दिन शेष हैं। सोमवार को सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग आई तो विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी। विभाग ने 70 प्रतिशत से कम उपस्थित वाले 1276 स्कूलों को सूचीबद्ध कर वहां तैनात समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

तीन हजार से ज्यादा शिक्षकों पर कार्रवाई करने से पहले किसी भी स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस तक जारी नहीं किया। लिहाजा कार्रवाई से शिक्षकों में रोष है।
हर महीने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी होती है। इसमें सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जाता है। शासन की ओर से बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन प्रधानाचार्य से लेकर अन्य स्टाफ इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लिहाजा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होती जा रही है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 15 ब्लॉकों में से 14 ब्लाकों में बच्चों की उपस्थित 70 प्रतिशत से कम पाई गई।
रैंकिंग में सबसे ज्यादा निघासन 69.98 व नकहा ब्लॉक में 63.81 प्रतिशत उपस्थित दर्शाई गई है। विभाग ने ऐसे 1276 विद्यालय चिह्नित किए, जहां पर बच्चों की उपस्थित कम है।
अधिकारियों ने उक्त विद्यालयों में तैनात सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने की खबर मिलने के बाद शिक्षकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें