फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेहूं की कम खरीद पर 47 केंद्रों प्रभारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गेहूं खरीद की जिला स्तरीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कई जगहों पर सामने आया है कि केंद्र प्रभारियों की लापरवाही की वजह से खरीद कम हो रही है। बृहस्पतिवार को ऐसे 47 केंद्र प्रभारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। मंडी सचिव को भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस बार एक महीने पहले ही गेहूं खरीद को लेकर 156 सेंटरों पर खरीद शुरू हुई थी। सेंटर खुलने के करीब एक महीने के बाद यानी अप्रैल माह से खरीद शुरू हो सकी। शहर की मंडी से लेकर अन्य जगहों पर ज्यादा से ज्यादा खरीद हो, इसको लेकर जिले के अलावा लखनऊ तक के अधिकारी निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी खरीद जोर नहीं पकड़ पा रही है।
डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि ऐसे 47 केंद्र हैं, जहां पर 25.00 मीट्रिक टन से कम खरीद हुई है। इसको लेकर उक्त केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया गया है। इसमें पीसीएफ के 27, पीसीयू के 13 व यूपीएसएस के सात केंद्र प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त तीनों एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा जिले के मंडी सचिव को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह फील्ड में रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं गलत तरीके से किसानों की फसल न खरीदी जा रही हो। वहीं अब तक 2 लाख 40 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें