फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई 10वीं में सक्षम गर्ग जिला टॉपर रहे

विज्ञापन
खुशी मनाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
एलपीएस के प्रत्यूष दूसरे और विवेकानंद एकेडमी की महक रहीं तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आईसीएसई 10वीं का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इसमें विवेकानंद एकेडमी भीरा के छात्र सक्षम गर्ग 99.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम एवं जिला टॉपर, लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र प्रत्यूश गुप्ता 98.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे और विवेकानंद एकेडमी की छात्रा महक अग्रवाल 98.6 फीसदी अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
रविवार सुबह रिजल्ट आने की जानकारी लगते ही छात्र-छात्राओं में परीक्षा परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ गई। स्कूल स्टाफ से लेकर छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शाम पांच बजने की प्रतीक्षा करने लगे। शाम पांच बजने से पहले ही छात्र-छात्राएं माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंच गईं। रिजल्ट जारी होते ही बच्चों में नंबर जानने की होड़ लग गई।
विज्ञापन

लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन सचदेवा ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय में 151 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से सभी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि 42 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसमें प्रत्यूष गुप्ता को 98.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है और जिले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। प्रधानाचार्य विपिन सचदेवा ने छात्रों को भविष्य में इसी तरह कॉलेज और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर इंजीनयर बनेगा प्रत्यूष
विद्यालय में प्रथम और जिले में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्यूष गुप्ता के पिता बाल गोविंद उत्तराखंड में बेसिक में शिक्षक हैं और मां रश्मि गुप्ता गृहिणी हैं। प्रत्यूष ने बताया कि भविष्य में साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। प्रत्यूष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कॉलेज के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें