फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अधिकार यात्रा के दौरान सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद के कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय कुमार सडोनी ने बताया कि प्रदेश के एक लाख अल्पवेतन भोगी सफाई कर्मचारी कई सालों से कार्य कर रहे हैं। कार्य के बाद भी आज तक सेवा नियमावली नहीं बनाई गई। प्रमोशन, 1900 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन तथा पदनाम परिवर्तन आदि कई उचित मांगों को लेकर संघ कई वर्षों से करता आया है, लेकिन आज तक मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। यदि मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो 19 को विलोबी मेमोरियल हाल में अधिकार यात्रा रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें