जहरीले रसेल वाइपर सांप को रेस्क्यू करते वनकर्मी। संवाद
निघासन। दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के झंडी गांव के पास एक केले के खेत में जहरीला रसेल वाइपर नस्ल का सांप निकलने से लोग सहम गए। सूचना मिलने पर लुधौरी रेंज की वन विभाग के अक्षय मौर्य और हरीश मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने सावधानी पूर्वक जहरीले सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। संवाद