फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर के मुख्य मार्गों से निकली रन फॉर एंपावरमेंट मैराथन

Sat, 11 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन में शामिल महिलाएं-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की पुलिस लाइन से शनिवार सुबह रन फॉर एंपावरमेंट मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला सिपाहियों ने हिस्सा लिया। रन फॉर एंपॉवरमेंट मैराथन को सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने रवाना किया। यह आयोजन मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया गया। विवेक तिवारी ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस लाइन से यह मैराथन रैली निकली गई। बताया कि मैराथन पुलिस लाइन से परशुराम चौराहा होते हुए शाहपुरा कोठी चौराहे से होते हुए नौरंगाबाद चौराहा, डीसी रोड, एसपी आवास होते हुए पुन: पुलिस लाइन में समाप्त हुई। मैराथन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें