फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ मार्ग पर चलेगी रोडवेज बस, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ मार्ग पर अब जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। अब तक इस रास्ते पर एक भी रोडवेज बस नहीं चलती थी। यात्रियों काे डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। हालांकि अब गोला डिपो, लखीमपुर-फूलबेहड़ के लिए एक बस का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। लखीमपुर से फूलबेहड़ की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। रोडवेज बस लखीमपुर होते हुए फूलबेहड़ जाएगी और फिर वापस आएगी। लखीमपुर रोडवेज इंचार्ज नफासत अली ने बताया कि जल्द ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें