फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंदिर में युवती पढ़ रही नमाज': सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, पुलिस ने की जांच तो सामने आई हकीकत

Mon, 03 Apr 2023 09:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां में रविवार को सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर में युवती के नमाज पढ़ने की किसी ने अफवाह उड़ा दी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला झूठा निकला। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में रविवार को सोशल मीडिया पर एक मंदिर में युवती के नमाज पढ़ने की बात वायरल हुई तो पुलिस के कान खड़े हो गए। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया।

विज्ञापन


मेला सिंह चौराहे पर स्थित शिव मंदिर परिसर में पलिया के ही सुबोध गुप्ता की गिफ्ट सेंटर की दुकान है। कुछ दिन पहले ही एक मुस्लिम युवती ने उनके यहां काम करना शुरु किया था। रविवार को सोशल मीडिया पर उक्त युवती द्वारा मंदिर में नमाज पढ़ने की बात चर्चा में आ गई। 

विज्ञापन

दुकान में ही जमीन पर बैठकर काम कर रहा थी युवती 

इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि जांच में पता चला कि उक्त युवती दुकान में ही जमीन पर बैठकर कुछ काम कर रही थी, जिसको लोगों ने नमाज पढ़ने की बात कहकर वायरल कर दिया। वहीं एक महिला, युवती व कुछ लोगों की बहस का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अतीक के भाई अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, अफसरों ने बैरक में किया यह काम

पुलिस ने दुकानदार और उस युवती की बातचीत भी सार्वजनिक की है, जिसमें दोनों पुलिस की बात का समर्थन करते नजर आए। उधर एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि नमाज पढ़ने की बात में कोई सत्यता नहीं है। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि थाना प्रभारी मौके पर गए थे। मामले में पूरी जांच एएसपी को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें