फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर न मिलने पर प्रसव कक्ष में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार रात महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में हंगामा हुआ। इसकी वजह डॉक्टर का ड्यूटी पर मौजूद न होना था। तीमारदार की शिकायत पर सीएमएस ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रसव कक्ष में डॉक्टर के समय से न आने से गर्भवतियाें को अक्सर परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी शुभम शुक्ला सोमवार की शाम गर्भवती पत्नी को लेकर रात करीब नौ बजकर पचास मिनट पर महिला अस्पताल के लेबर रूम में पहुंचे। मगर, डॉक्टर नदारद थीं। पूछने पर स्टाफ भी सही जवाब नहीं दे सका, जबकि डॉक्टर की ड्यूटी आठ बजे से होनी बताई गई। डॉक्टर की नामौजूदगी को लेकर अस्पताल में हंगामा होने लगा। इस दौरान डॉक्टर भी लेबर में रूम पहुंच गईं। बताते हैं कि हंगामा होने पर महिला डॉक्टर ने पुलिस बुला ली। इसके बाद मामला शांत हो गया। शुभम शुक्ला ने डॉक्टर के लेबर रूम में मौजूद न होने के मामले की शिकायत सीएमएस से की है।

डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीजों के लिए बनी मुसीबत
अस्पताल सूत्र बताते हैं कि रात की ड्यूटी का स्टाफ सबसे ज्यादा मनमानी करता है। सोमवार रात हंगामे की वजह भी डॉक्टर का ड्यूटी पर समय से न आना था। डॉक्टर की ड्यूटी आठ बजे थी, लेकिन आई वह दस बजे। जब हंगामा होने लगा। डॉक्टर के समय पर न आने से गर्भवतियों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


सोमवार रात डॉक्टर के प्रसव कक्ष में न मिलने पर मरीज के तीमारदार ने हंगामा किया था। मंगलवार को अस्पताल आकर लिखित शिकायत की है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें