श्री ठाकुर जी मंदिर पड़रिया तुला में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में आरएसएस के कार्यकर्ता। स्रोत: सं
बिजुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गांव पड़रिया तुला के श्री ठाकुर जी मंदिर में मंगलवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज के सामने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने चंदन लगाया और सुरक्षा समर्पण राशि भी समर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और पूर्व प्रधानपति विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद