लखनऊ में संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ विधायक-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के एलान से एक दिन पहले ही छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए शासन ने 69.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस मामले में विधायक अमन गिरि ने सरकार का आभार जताया।
गोला विधायक ने बताया कि 15 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री (वित्त-उत्तर प्रदेश शासन) सुरेश खन्ना और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए प्रथम क़िस्त के रूप में 69.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पिता विधायक अरविंद गिरि का गोला कॉरिडोर का सपना साकार होने जा रहा है।
दूसरी ओर पर्यटन विभाग ने गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर कॉरिडोर और पर्यटन विकास के संबंध में भूमि खरीदने के लिए 45 लाख 91 हजार स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही गोला कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र शुरू होने को लेकर नगरवासियों की उम्मीदें बलवती हो गई हैं।