इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
सावन मेला को लेकर पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पशु बाजार रिलायंस पंप के पास पार्क किया जाएगा। अलीगंज से आने वाले वाहन मंडी समिति के अंदर, रोडवेज की पार्किंग मिल यार्ड के अंदर बनी है। खुटार की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग बाईपास मार्ग पर व मोहम्मदी से आने वाले वाहनों को कंजा के पास रोका जाएगा।
बैरियर और रोस्टरवार ड्यूटी भी लगी
वाहनों की गति पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए जिगजैग बैरियर लगाए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले रूट पर पुलिसकर्मियों की रोस्टरवार ड्यटी लगाई गई है। जिन मार्गों पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु गुजरेंगे, उन स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: पहले सोमवार को 10 लाख कांवड़िये करेंगे मंदिरों में जलाभिषेक, बरेली मंडल में हाई अलर्ट
कांवड़ यात्रा के मार्गों पर किसी भी प्रकार के भंडारे का आयोजन सड़क के बायीं ओर किया जाएगा। कांवड़ियों के प्रवेश के मार्ग भी तय कर दिए गए हैं। धौरहरा, खमरिया, खीरी, ओयल व बेहजम की ओर से आने वाले कांवड़िए लखीमपुर शहर के अंदर न जाकर हाईवे से गोला की ओर जाएंगे। निघासन, पलिया, भीरा, ढखेरवा, महेवागंज की ओर से आने वाले कांवड़िये सैंधरी बाईपास होकर गोला की ओर प्रस्थान करेंगे।