लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना से होने वाले कार्यों के चलते बिजली विभाग ने कटौती रोस्टर जारी किया है। आज से 14 अगस्त तक मोहल्लावार कटौती की जाएगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती से पहले पेयजल सहित अन्य जरूरी काम निपटा लें, ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कटौती सुबह 10 से पांच बजे तक सात घंटे रहेगी।
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार, चूना भट्ठी के पास, पवन गर्ग हॉस्पिटल, गोटैयाबाग, आरआर स्टील, नौरांगाबाद, लंबा सरदार के पास आज सुबह 10 से पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। 10 अगस्त को ब्रिज भवन के पास, शिवपुरी कॉलोनी, सब्जीमंडी के पास, नहर भंसरिया, रघुनाथ हॉस्पिटल के पास, साड़ी हाउस, 11 अगस्त को कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, चूना भट्ठी के पास, कृष्णा टॉकीज, पवन गर्ग हॉस्पिटल के पास, संजय पिंची शिव कॉलोनी, साड़ी संसार के पास कटौती रहेगी।
12 अगस्त को रतन लाल पीसीओ के पास देवकली, गद्दी शिवपुरी कॉलोनी, सुआगाड़ा, खीरी रोड, सरवती देवी कॉलोनी, 13 अगस्त को संजय शिव कॉलोनी, पद्यमावती, मैला मैदान बूथ, कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, पवन गर्ग हॉस्पिटल के पास, खीरी रोड, आरपी सिंह हास्पिटल के पास, राजगढ़, रामनगर में कटौती रहेगी। 4 अगस्त को गोटैयाबाग, चूना भट्ठी के पास, मैला मैदान बूथ, कब्रिस्तान के पास नौरंगाबाद, सब्जी मंडी के सामने, सुआगाड़ा, पंजाबी कॉलोनी में कटौती की जाएगी।