फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज : जनरथ और एसी बसों का घटा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम ने सर्दी के मौसम को देखते हुए वातानुकूलित बसों का किराया कम कर दिया है, जो 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में एआरएम को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार यात्रियों को अन्य देयकों के साथ 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में रोडवेज की एसी बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों की संख्या बेहद कम हो जाती है। सर्दी में एसी बंद रहने से डीजल की खपत भी कम होती है। इसलिए परिवहन निगम ने यात्रियों को विंटर डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है। मुसाफिरों को इस छूट का लाभ एसी बसों में 16 दिसंबर से 28 फरवरी 2024 तक ही मिलेगा। जिले के लखीमपुर डिपो में एसी बसों की संख्या दो और गोला में छह है।
इस तरह की वातानुकूलित बसों में पहले 1.93 रुपये प्रति किलोमीटर अन्य देयकों सहित यात्रियों से लिया जाता था, लेकिन अब 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर आदि लिया जाएगा। एआरएम मुकेश कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि परिवहन निगम में 16 दिसंबर से एसी बसों का किराया कम करने का निर्णय लिया है, जिसका आदेश भी मिल गया है। निर्धारित तिथि से पहले ही मशीनों में नई किराया सूची अपडेट करा दी जाएगी।
विज्ञापन


संविदा चालक और परिचालकों का मानदेय बढ़ा
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम ने संविदा चालक एवं परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इससे संविदा कर्मियों को अब 1.75 की जगह 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय मिलेगा। इसका लाभ एक दिसंबर से मिलेगा। इससे लखीमपुर और गोला डिपो के 200 से अधिक संविदा चालक व परिचालक लाभान्वित होंगे। मानदेय में वृद्धि होने से संविदा चालक व परिचालकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें