फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की अनुबंधित बसों का आज चक्का जाम

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा लखीमपुर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रविवार से चक्का जाम का एलान किया। इससे लखीमपुर, गोला डिपो की अनुबंधित बसों का संचालन नहीं होगा। इससे दोनों डिपो से सफर करने वाले करीब 10 हजार यात्रियों को दिक्कत असुविधा होगी। बता दें कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए बस मालिकों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर चार सितंबर से बसों का संचालन बंद करने की हुंकार भरी थी।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला डिपो की करीब 80 बसों का संचालन लखनऊ, धौरहरा, शाहजहांपुर सहित अन्य कई रूटों पर होता है। वहीं इन सभी खासकर लखनऊ रूट दर्जनों की संख्या में डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। इससे परिवहन निगम हर माह लाखों रुपये की राजस्व क्षति होती है। हालांकि इन पर अंकुश लगाने के लिए अनुबंधित बस मालिकों ने कई बार एआरटीओ से लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा मगर कोई कार्रवाई न होने से इन रूटों पर धड़ल्ले से डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं।
लखीमपुर शाखा के संगठन अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन को तीन सितंबर तक का समय दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर संगठन ने रविवार से अनुबंधित बसों का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं गोला संगठन के महामंत्री सुनीत मिश्रा ने बताया कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर गोला, लखीमुपर और सीतापुर डिपो की सभी अनुबंधित बसों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो
बसों की संख्या- 62 सभी अनुबंधित
रोजाना सफर करने वाले यात्री- करीब छह हजार
इनसे होने वाली अनुमानित आय- करीब छह लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें