फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निगोही से सीतापुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। निगोही से मैगलगंज तक रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बरेली से मोहम्मदी होते हुए लखनऊ रूट पर 2018 में बसों का संचालन शुरू हुआ था। इससे लखनऊ और बरेली से समय से कामकाज निपटाकर यात्री अपने घर वापस आ जाते थे। वर्ष 2020 के अंत में इस रूट की बस सेवा बंद कर दी गई। बसें न होने से गुलरिया, अकराबाद, मोहम्मदपुर कामी, खजुरिया, मगरेना, केहुआ, भगेली, शेखापुर, मगरेना धमोला, सिसौरा निकूमपुर, मोहम्मदी सराय, जरिया, राजापुर बैनी, बड़ेरा मियापुर कालोनी आदि गांवों के लोगों को दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। मोहम्मदी रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज मुख्तार अहमद ने बताया कि शाहजहांपुर डिपो की एक बस निगोही से बरेली, पुवायां और मोहम्मदी से मैगलगंज होते हुए सीतापुर तक के लिए शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें