गोला गोकर्णनाथ। गोला रोडवेज डिपो से सोमवार को रुद्रपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
नौ बजे खुटार, 10 बजे पूरनपुर, 11:10 बजे पीलीभीत, 12:40 बजे सितारगंज और 1:50 पर रुद्रपुर पहुंचेगी। वहीं रुद्रपुर से गोला के लिए दोपहर 2:30 बजे बस मिला करेगी, जो रात आठ बजे गोला पहुंचेगी।
एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि रुद्रपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बहराइच के लिए भी बस सेवा शुरू की जा रही है। रोडवेज डिपो पर पर्याप्त बसें हैं। कई नए रूटों का सर्वे चल रहा है। संवाद