फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाया, 126 वाहन चालकों का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को टीएसआई निर्मलजीत यादव ने लालपुर बैरियर चौराहा स्थित नेशनल हाईवे किनारे दुकानदारों द्वारा छप्पर, बैनर, ठेला आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
विज्ञापन

लिलौटीनाथ मंदिर तिराहे पर श्रावण मास में गोला गोकर्णनाथ में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के पश्चात लिलौटीनाथ मंदिर में पूजन अर्चन के लिए आते समय तिराहे पर कावड़ यात्रियों को ट्रैक्टर ट्रॉली के ज्वाइंट पर एवं ट्राली के पीछे पैर लटकाकर बैठे दिखे, जिन्हें रोककर यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
टीएसआई ने बताया कि पीछे से कोई वाहन द्वारा टक्कर मारने पर पैर में गंभीर चोट आ सकती है और ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर ज्वाइंट पर बैठे श्रद्धालु नीचे गिर सकते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें