फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रास्तों में अब भी भरा कीचड़ खेतों तक पहुंचना मुश्किल

Tue, 11 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मटैहिया में रास्तों पर भरा कीचड़। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। शारदा नदी में उफान खत्म होने के बाद कीचड़ अब भी खेतों तथा रास्तों में भरा हुआ है। इससे किसानों की फसलें घर लाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अक्सर किसान गन्ने की फसल काटकर गेहूं की फसल बोते हैं। इस बार खेतों में पानी की वजह से इतनी अधिक नमी है, जिसे सूखने में लगभग एक महीने का समय लग जाएगा। समय से गेहूं की बोआई नहीं हो पाएगी। इससे गेहूं की उपज पर फर्क पड़ सकता है। किसान पैदल खेतों की तरफ जा पा रहे हैं। बोझवा, छोटा बरुआ, बड़ा बरुआ और मटैहिया आदि गांवों के रास्तों की हालत खराब है। पानी भरा होने से धान की फसल गलकर कमजोर हो गई है, जिन किसानों के खेतों में आने-जाने वाले रास्तों पर कीचड़ भरा हुआ है। वहां धान का बोझ फसल किसान अपने सिर पर रखकर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें