फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, रवाना हुए 11 जागरूकता रथ

विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहन को रवाना करती डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल   स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी और आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए बुधवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू हो गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 11 जागरूकता रथ (प्रचार वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

दो से 16 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें।
यातायात संकेतकों का पालन करें। दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, एसडीएम रेनू मिश्रा, रत्नाकर मिश्रा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी, पीटीओ डॉ. कौशलेन्द्र यादव, सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों और आमजन को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। परिवहन विभाग ने 300 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें