पलियाकलां। आठ से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क का काम पिछले एक साल से बंद पड़ा है। इस सड़क का निर्माण मई 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए था, वह मई 2024 में भी अधूरा है।
पलिया-निघासन सड़क से टाॅपरपुरवा होते हुए बिजौरिया, धूसर आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए 29.4 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ओर से हो रहा है। इस सड़क पर काम शुरू हुआ था, लेकिन पिछले साल से काम बंद है। बजड़ी और रोड़े पड़े होने से हजारों ग्रामीणों को निकलने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए।
सड़क इतनी खराब है लोगों ने रास्ता बदल लिया
टाॅपरपुरवा से बिजौरिया जाने वाली सड़क करीब दस साल से अधिक समय से जर्जर है। इस सड़क से ग्रामीण कम ही निकलते थे। अन्य रास्तों के जरिये निघासन रोड होकर पलिया और अन्य जगहों पर जाते थे। 2022 में प्रधानमंत्री सड़क ग्राम सड़क योजना के तहत इसका कार्य शुरू किया गया था, लेकिन दो साल बाद भी सड़क जर्जर है।
ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई
निर्माण कराने वाले ठेकेदार शुरू से लापरवाही बरत रहा है। सड़क खोदकर डाल दी। उसके काफी दिनों बाद उस पर बजरी व रोड़े डाले, लेकिन रोलर नहीं चलवाया। कुछ महीनों बाद काम ही बंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि शुरुआती स्टेज में तो ठेकेदार बदला जा सकता है लेकिन अब केवल एक हफ्ते का ही शेष काम रह गया है। ठेकेदार बदलने की लंबी प्रक्रिया है। ठेकेदार के प्लांट ऑपरेटर के यहां कोई बीमार है। दूसरा ऑपरेटर ढूंढ़कर एक-दो दिन में वही ठेकेदार काम शुरू करेगा। सड़क करीब हफ्ता या दस दिन में तैयार हो जाएगी।
आठ से अधिक गांवों को जोड़ती है यह सड़क
अधूरी पड़ी सड़क बिजौरिया, सैयदपुरवा, टाॅपरपुरवा, पतवारा, धूसर, बिजौरिया फार्म, खैराहना समेत अन्य छोटे-छोटे मजरों को जोड़ने का काम करती है। हजारों की संख्या में आबादी है।
पलिया के टॉपरपुरवा से बिजौरिया जाने वाली रोड पर पड़ी बजरी व रोड़े। संवाद
पलिया के टॉपरपुरवा से बिजौरिया जाने वाली रोड पर पड़ी बजरी व रोड़े। संवाद
पलिया के टॉपरपुरवा से बिजौरिया जाने वाली रोड पर पड़ी बजरी व रोड़े। संवाद
पलिया के टॉपरपुरवा से बिजौरिया जाने वाली रोड पर पड़ी बजरी व रोड़े। संवाद