आवास विकास परिषद की ओर से कराए जा रहे जेल रोड के चौड़ीकरण में पत्थर बिछाने के बाद पीली मिट्टी भर दी गई। इसके ऊपर तारकोल डालकर सड़क चमका दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के जानकार बताते हैं कि यह सड़क बनने के बाद कितने दिन चल पाएगी। कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि पत्थर बिछाने के बाद बालू, मौरंग और महीन बजरी डाली जानी चाहिए थी। उधर इस बाबत एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि निर्माण हो रहा है। अब मानक के अनुरूप न बनने की बात चली है तो मामले की जांच की जाएगी।