फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में  युवक की मौत 

Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
फूलबेहड़ क्षेत्र में सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के भीरा रोड पर सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। गांव रमुआपुर जंगली निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार राजवंशी मंगलवार को किसी काम से अंदेशनगर गया था। मृतक के पिता बृजेश कुमार के मुताबिक रात करीब साढे आठ बजे अरविंद बाइक से अकेले ही घर लौट रहा था। रास्ते में सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे अरविंद बुरी तरह घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तो रास्ते में ही अरविंद ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें