फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रस्म अदायगी बने समाधान दिवस, 181 में महज 20 शिकायतें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किए जा रहे संपूर्ण समाधान दिवस महज रस्म अदायगी बन गए हैं। शनिवार को 181 शिकायतें आईं, जिसमें से केवल 20 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को लखीमपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सुबोध जायसवाल व अन्य अधिकारियों ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 68 शिकायतों में महज 11 शिकायतें ही निस्तारित की जा सकीं।

गोला : शिकायतें 69, हल हुईं सिर्फ दो
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 69 शिकायतें आईं, जिसमें महज दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। एएसपी नैपाल सिंह, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार सुखबीर सिंह, सीओ प्रवीण कुमार यादव सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पलिया : 18 में से चार निस्तारित
पलियाकलां। जनवरी के पहले शनिवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें केवल चार शिकायतों का ही मौके से निस्तारण हो सका, जबकि कुल 18 शिकायतें आईं थीं। सीओ अजेंद्र, बीडीओ संगीता यादव, बीईओ बृजराज सिंह, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार, विद्युत विभाग जेई शिवम सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

मितौली : 26 में से तीन हल हुईं
मितौली। तहसील सभागार में साल के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने अध्यक्षता की। इस दौरान आईं कुल 26 शिकायतों में सिर्फ 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें