फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जहां मन हो सवारी भरो... समस्या हो तो हमसे कहो

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डग्गामार वाहनाें में सवारी बिठाने के नाम पर अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ है। शहर में देवकली रोड के धर्मसभा इंटर काॅलेज के पास के इस वीडियो में रुपयों के लेनदेन का जिक्र है। उधर, यातायात पुलिस ने अवैध स्टैंड और वसूली की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन

शहर में कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग से आगे देवकली रोड पर वाहन चालकों ने मनमाना स्टैंड बना रखा है। शनिवार को इस मनमाने वाहन स्टैंड के पास का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाइक के पास खड़ा एक व्यक्ति मनमाने तरीके से सवारी भरने की बात कहते देखा जा रहा है। कहता है कि सुबह जहां मन हो गाड़ी भरो, कोई दिक्कत हो तो हमसे बताओ। वीडियो में 50 रुपये के टोकन की बात भी कही जाती है। वीडियो में पुलिस को भी रुपये देने की बात कही जाती है। रुपयों के लेनदेन को लेकर कई चालकों ने अपनी परेशानी भी बताई है।

शहर में नहीं कोई स्टैंड, जांच कराकर होगी कार्रवाई
यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि शहर में कोई स्टैंड संचालित नहीं है। सड़क पर सवारी भरने पर कार्रवाई की जाएगी। वसूली से संबंधित वायरल वीडियो का मामला जानकारी में नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें