फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू स्टार रिवर्ट किए, इंस्पेक्टरों की हुई तैनाती

Wed, 26 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में एसपी अखिलेश चौरसिया ने कोतवालियों में तैनात एसआई को हटाकर इंस्पेक्टरों की तैनाती की है। वहीं मितौली, सिंगाही, निघासन, धौरहरा और तिकुनिया के इंचार्जों को रिवर्ट किया गया है। इसके अलावा कई चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। हाल ही में सीतापुर से स्थानांतरित होकर आए पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला को सदर कोतवाल बनाया गया है। जबकि यहां तैनात रामजी चौधरी को धौरहरा कोतवाल बनाया गया। धौरहरा के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को क्राइम ब्रांच भेजा गया। इंस्पेक्टर रजित राम यादव को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर पसगवां, इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडेय को मैगलगंज से इंस्पेक्टर मोहम्मदी, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर मैगलगंज, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी जेल गेट से कोतवाली प्रभारी गौरीफंटा, इंस्पेक्टर ऋषिकेश सिंह को पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर निघासन, एसओ निघासन मनोज कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच, एसआई बृजराज यादव को एसओ पलिया से एसओ संपूर्णानगर, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार झा को पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर पलिया, इंस्पेक्टर अजीत सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी इंस्पेक्टर चंदनचौकी, एसआई प्रदीप कुमार को प्रभारी चंदनचौकी से संकटा देवी चौकी इंचार्ज, एसआई सुनील कुमार सिंह को संकटा देवी से चौकी इंचार्ज अलीगंज, एसओ तिकुनिया सतेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइंस, इंस्पेक्टर जयकरन को पुलिस लाइंस से प्रभारी तिकुनिया, इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह को ओयल चौकी से प्रभारी इंस्पेक्टर फूलबेहड़, एसआई संतोष यादव को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी ओयल, एसओ फूलबेहड़ आनंद शाही को एसओ खीरी, एसओ खीरी बृजेंद्र सिंह को एसओ मितौली, एसओ मितौली रामकुमार यादव को सर्विलांस प्रभारी, एसओ नीमगांव जावेद अख्तर को एसओ सिंगाही, सिंगाही के एसओ दिनेश यादव को पुलिस लाइंस, एसआई आलोक मणि त्रिपाठी को प्रभारी सर्विलांस से एसओ नीमगांव बनाया गया है। गोला कोतवाली के एसएसआई इंस्पेक्टर देवसिंह को क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर टीएन दुबे को नीमगांव थाने से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें