फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी और प्रशिक्षण में जिम्मेदार, होमगार्ड–पीआरडी के भरोसे यातायात

विज्ञापन
सैधरी बाईपास पर नदारद मिले ट्रेफिक के  गार्ड                                   स्रोत:सवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की लड़खड़ाती यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तो मिले नहीं, वीआईपी ड्यूटी व प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों के चले जाने से व्यवस्थाएं और बिगड़ गईं। आरक्षी और एसआई मिलाकर करीब 18 पुलिसकर्मी जिले से बाहर हैं। चौक-चौराहों की यातायात व्यवस्था होमगार्ड और पीआरडी जवानों के भरोसे हैं। कुछ स्थानों पर सिर्फ होमगार्ड ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

राजापुर क्रॉसिंग बंद होने के बाद 40 दिन से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई हुई है। सभी प्रमुख चौराहे जाम की चपेट में हैं। वाहन चालकों और पैदल राहगीर भी जाम से परेशान होते हैं। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। जाम से निजात दिलाने में जुटी यातायात पुलिस खुद ही स्टॉफ और संसाधनों की कमी से परेशान है।
जिले में 50 यातायात पुलिसकर्मी हैं। 18 पुलिसकर्मी जिले से बाहर हैं। इसमें 15 पुलिसकर्मियों को शनिवार को वीआईपी ड्यूटी पर बनारस भेजा गया है। कुछ समय पहले तक यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने विनोद यादव करीब एक माह से प्रशिक्षण में हैं। एसआई मनीष पाठक भी बाहर हैं। चौराहों की यातायात व्यवस्था कुछ पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के सहारे संचालित हो रही है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि कुछ स्टाफ वीआईपी ड्यूटी में गया है। आरक्षियों की संख्या कुछ कम है। सभी प्रमुख चौराहों यातायात पुलिस लगी है। जिन स्थानों पर सिर्फ होमगार्ड हैं, वहां भी आरक्षियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
इन स्थानों पर सिर्फ होमगार्ड की ड्यूटी
एलआरपी चौराहा, ओवरब्रिज ढलान, डान बास्को स्कूल नहर पटरी, मेला मैदान चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। जबकि सैधरी बाईपास और पंडित दीनदयाल कॉलेज के पास सिर्फ होमगार्ड की डयूटी ही रहती है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे सैधरी बाईपास पर होमगार्ड भी नजर नहीं आए। वाहन चालक मनमाने तरीके से आते-जाते दिखे।

वाहन चालक परेशान, बातों में मस्त दिखी यातायात पुलिस
दोपहर 1.40 बजे डान बास्को स्कूल नहर पटरी पर वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से जाम की स्थिति बनी। चौराहे पर तैनात यातायात आरक्षी थोड़ी दूर पर कुर्सी डालकर बैठे थे। वाहन चालक परेशान और आरक्षी व होमगार्ड बातों में मस्त थे। वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जारी थी। नहर पटरी के किनारे लगा वन वे का बोर्ड भी टूटकर गिर गया है।

सैधरी बाईपास पर नदारद मिले ट्रेफिक के  गार्ड                                   स्रोत:सवाद

सैधरी बाईपास पर नदारद मिले ट्रेफिक के  गार्ड                                   स्रोत:सवाद

सैधरी बाईपास पर नदारद मिले ट्रेफिक के  गार्ड                                   स्रोत:सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें