फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ग्रस्त गांव से दो गर्भवती महिलाओं का कराया रेस्कयू, कराया प्रसव

विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्र से प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर गर्भवती महिला को सीएससी पलिया लाया गया, बच्ची का हुआ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित दो अलग-अलग गांवों की दो गर्भवती महिलाओं का प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया गया। एक महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली से, जबकि दूसरी को नाव से रेस्क्यू किया गया। प्रशासन की मदद मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पलिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त बड़ा पटवारा गांव में पवन कुमार की पत्नी निशा देवी को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। गांवों के चारों को बाढ़ का पानी भरा होने पर परिवार संकट में आ गया। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. भरत वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रात दो रात बजे गर्भवती का ट्रैक्टर ट्रॉली से रेस्क्यू कर पलिया सीएचसी पर भर्ती कराया।
सुबह तड़के करीब 3.30 बजे निशा देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर के चेकअप के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। वहीं मामला निघासन के बम्हनपुर के मजरा लालभोजी का है। रामकुमार की पत्नी पूनम को प्रशासन की टीम ने पहले नाव से सड़क मार्ग तक और सड़क मार्ग से मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम राजीव निगम ने निघासन सीएचसी अधीक्षक को फोन कर सुरक्षित प्रसव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें