गौरीफंटा। बनगवां मंडी में फड़ पर आतिशबाजी लगाकर बेचने वाले दो युवकों पर रविवार को गौरीफंटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छापा मारते हुए एक फड़ पर बिक्री कर रहे अचल गुप्ता व अंकित दीक्षित के पास से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की थी। बिक्री करने वाले युवक फरार हो गए। आतिशबाजी का सीजर बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद