पलियाकलां। शहर के मोहल्ला सिंगहिया में एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। उसको लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सात नामजद समेत 15 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला सिंगहिया निवासी गंगाराम राठौर पुत्र लल्लू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मुंडन कार्यक्रम में डांस को लेकर दूसरे मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोपियों शनिवार शाम छह बजे उसके पुत्र राहुल को रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में काफी चोटें आईं हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शोभित पांडेय, अनुराग दिवाकर, शिवम कश्यप, मोबिन, मोनिस, इमरान, अशफाक समेत करीब 15 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद