फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन : पांच पर रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद के छोटे चौराहे पर समूह बनाकर खड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिकन्द्राबाद चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को वह सिपाही संदीप पाल, अनुपम पांडेय और सुरेन्द्र दुबे के साथ शाम को गश्त कर रहे थे। कस्बे में पांच लोग बिना मास्क लगाए समूह बनाकर खड़े थे। पुलिस को देख सभी भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर जहीद, लालाराम और छैलबिहारी निवासी सिकन्द्राबाद को गिरफ्तार कर लिया पंकज व रंजीत भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन व कोरोना बीमारी फैलने की संभावना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें