सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में पांच दिन पूर्व अगवा हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने मदरसे के मौलाना समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना नीमगांव की बेहजम चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी की देर रात को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। इसमें गांव के ही एक मदरसे के मौलाना समेत तीन लोग के शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना फैजान और गांव के ही दूसरे मौलाना इश्तिखार खां उर्फ शब्बू और अशफाक खां उर्फ कालिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद