ममरी। ग्राम अजान निवासी जलालुद्दीन ने लड़की के पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट हैदराबाद थाना में दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में अजान निवासी जलालुद्दीन ने कहा है कि उसकी पुत्री जहरूनिशा ने अपनी शादी नौ साल पहले गांव के ही निवासी युवक वाहिद अली के साथ कर ली थी। अब वाहिद अली ने उसकी पुत्री को बताए बिना दूसरी शादी अपनी मौसेरी बहन से कर ली है। साथ ही वाहिद अली ने उसकी पुत्री को परिवार से अलग कर दिया है। आरोप है कि उसका ससुर सरफुद्दीन उससे छेड़खानी करता है। उसकी पुत्री इसकी शिकायत जब अपने पति से करती है तो वाहिद अली का जवाब होता है कि पिता के साथ कहीं चली जाओ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद