गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी एक युवक द्वारा सपा नेता पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला निवासी मनुज बाजपेई ने बताया कि उसकी भारत भूषण कॉलोनी निवासी आकाश लाल पुत्र वेद प्रकाश को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि 23 सितंबर की दोपहर बाद वह अपने काम से सब्जी मंडी जा रहा था। बाजार के अंदर गली में मनुज ने आकाश से अपने रुपये मांगे तो आकाश गाली गलौज करने लगा और फौजदारी पर आमादा हो गया। पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी सपा में छात्र सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुका है। उधर आकाश लाला का कहना है कि उसे पर झूठा आरोप लगाया गया है। 23 सितंबर को उसके साथ ही मारपीट की गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी उसने दर्ज कराई थी। संवाद