फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाने के गांव लालपुर में व्हाट्सएप ग्रुप पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिंगाही थाने के गांव मोतीपुर निवासी हरीश पटेल ने बताया कि लालपुर के पवन ने सोशल मीडिया पर लालपुर विकास नामक ग्रुप पर मंत्री अजय मिश्र टेनी के संबंध में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
पहले भी उसने 2014 में इसी ग्रुप पर पोस्ट डाली थी। उसी पोस्ट को 18 मार्च को 11.54 बजे पर दोबारा डाला। इससे नाराज निबौरिया के पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा, हरीश पटेल ने आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित भदौरिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें